पनवाड़ में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली:भाईचारे, एकता और अखंडता का संदेश दिया

Spread the love

देवली के पनवाड़ ग्राम में शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस यात्रा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, बालिका स्कूल और प्रिया पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं तथा अध्यापक-अध्यापिकाएं शामिल हुए।

देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

ग्राम पंचायत पनवाड़ के प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया कि यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष के साथ शुरू हुई। यह यात्रा हाई सेकेंडरी स्कूल से होते हुए बस स्टैंड, कुम्हार मोहल्ला, माली मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, खटीक मोहल्ला और सदर बाजार से गुजरी।

मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई और पानी की व्यवस्था भी की गई, जिससे पूरा पनवाड़ गांव देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने भाईचारे, एकता और अखंडता का संदेश दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए यह संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

ये रहे मौजूदइस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल सुशीला मीणा, गजराज सिंह, राजकुमार खटीक, बाबूलाल गुर्जर, मनीषा अग्रवाल, महावीर प्रसाद माली, संपत सिंह नरूका, पानमल खटीक, महावीर आर, शैलेंद्र सिंह और कैलाश वर्मा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Posts

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

Spread the love

Spread the loveनिवाई की कृषि उपज मंडी में एशियन गेम्स के ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी का सम्मान किया गया। मंडी सचिव रामलाल जाट के नेतृत्व में मंडी व्यापारियों ने उन्हें…

Read more

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

Spread the love

Spread the loveटोंक में 20वें कला पर्व ‘क्रेयान्स’ की शुरुआत हुई। इसमें देश विदेश से चित्रकार पहुंचे। टोंक में शुक्रवार को 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयान्स’ की शुरुआत हुई। अंतरंग…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता