टोंक, 25 मिनिट पहले

टोंक में यादव समाज की ओर से श्रद्धा, आस्था एवं धार्मिक भावना के साथ सती माता की पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा तारण से शुरू होकर पुलिस लाइन के पीछे स्थित सती माता मंदिर पहुंची। पदयात्रा में यादव समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, महिलाओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान पूरा मार्ग सती माता के जयकारों से गूंज उठा।

श्रद्धालु हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर एवं भक्ति भाव के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। जैसे-जैसे पदयात्रा आगे बढ़ती गई, श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। समाज के लोगों ने पूरे मार्ग में अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ पदयात्रा को आगे बढ़ाया। तारण से शुरू हुई पदयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुलिस लाइन के पीछे स्थित सती माता मंदिर पहुंची।
मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने सती माता के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

पदयात्रा में यादव समाज की महिलाएं डीजे पर बज रहे धार्मिक गानों पर नाचते हुए गई।
सामूहिक रूप से सती माता की पूजा-अर्चना की
इस अवसर पर यादव समाज के वरिष्ठजनों ने कहा- धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकजुटता मजबूत होती है। ऐसे आयोजन समाज की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आस्थाओं से जोड़ने का भी कार्य करते हैं। पदयात्रा में महिलाओं एवं युवाओं की विशेष भागीदारी रही। श्रद्धालुओं ने पूरे रास्ते भक्तिमय वातावरण बनाए रखा। जगह-जगह लोगों ने पदयात्रा का स्वागत भी किया।
महिलाएं डीजे पर बज रहे धार्मिक गानों पर जनकर डांस किया मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सती माता की पूजा-अर्चना की। आयोजकों ने पदयात्रा में शामिल सभी समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की एकता और सहभागिता ही ऐसे धार्मिक आयोजनों की सफलता का आधार है।

पदयात्री जिला मुख्यालय स्थित सती माता की आज पूजा-अर्चना कर लोगों के लिए खुशहाली की कामना की।
निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने भविष्य में भी सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सती माता के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुई इस पदयात्रा ने यादव समाज की एकजुटता, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पार्षद महावीर यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामधन यादव, भाजपा मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, जगन्नाथ यादव, किशन लाल यादव, मंगल राम यादव, विनोद, गोपाल, चिरंजीलाल, बनवारी शाहिद अन्य लोग शामिल रहे।





