जूनिया, 10 घंटे पहले

गुर्जर समाज के प्रेरणास्रोत और समाजसेवी कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की 87वीं जयंती पर समाज के युवाओं ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला का जन्म 12 सितंबर 1939 को करौली जिले में हुआ था।

उन्होंने समाज में शिक्षा, एकता, जागरूकता, अधिकारों के लिए संघर्ष की भावना को मजबूत करने में भूमिका निभाई। जयंती पर युवाओं ने उनके विचार अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बृजेश, राजेंद्र, राजेश, लक्ष्मीनारायण, देवराज, गणेश, बिरमदेव, मोनू, पृथ्वी, किशन सहित अन्य मौजूद रहे। युवाओं ने कहा, कर्नल बैसला के संघर्ष और सामाजिक चेतना की विरासत को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।




