निवाई में लक्खी मेले की तैयारियों पर बैठक कल:पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे, प्रतिभा सम्मान समारोह भी होगा

Spread the love

निवाई में श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट जोधपुरिया द्वारा होने वाले तीन दिवसीय लक्खी मेले की तैयारियों पर बुधवार को बैठक होगी। ये बैठक बुधवार सुबह 11 बजे मंदिर परिसर में ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गुर्जर दौसा की अध्यक्षता में होगी। इसमें मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ट्रस्ट के महामंत्री रतनदीप गुर्जर ने बताया- बैठक में फ्लावर डेकोरेशन, लाइट डेकोरेशन, माइक, मंच, टेंट, पार्किंग और भोजन व्यवस्था के लिए खुली बोली से टेंडर प्रक्रिया होगी। इसके अलावा, देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

गुर्जर ने बताया- हर साल लक्खी मेले में पांच लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं। तीन दिवसीय इस महोत्सव में धार्मिक आयोजनों के साथ राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह भी होता है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए, बैठक में पार्किंग, पेयजल, भोजन, यातायात, मंच और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

मेले के दौरान भामाशाह सम्मान और अतिथि प्रतिभा सम्मान के लिए अलग-अलग समितियां गठित की जाएंगी। आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां तय करके तैयारियों को गति दी जाएगी।

बैठक में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जगदीशनारायण गुर्जर सांगानेर, अन्य पदाधिकारी, सदस्य और समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है