घाड़ में 33 केवी सब स्टेशन पर बिजली कटौती:ग्रामीणों का बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, AEN ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

Spread the love

घाड़ कस्बे में 33 केवी सब स्टेशन होने के बावजूद रात में बार-बार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। इस समस्या से त्रस्त होकर घाड़ के युवा पुरानी ग्राम पंचायत भवन के सामने एकत्रित हुए। उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और घाड़ सब स्टेशन पर धरना देने की चेतावनी दी।

मामले की जानकारी मिलने पर दूनी के सहायक अभियंता (AEN) चंद्रशेखर ने पत्रकारों से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि यह समस्या लोड शेडिंग के कारण उत्पन्न हो रही है। उन्होंने घाड़ कस्बे की अन्य तकनीकी कमियों को भी जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

विभाग के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हो गए। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि 33 kV सब स्टेशन होने के बावजूद यदि रात्रिकालीन विद्युत आपूर्ति जल्द सुचारु नहीं की गई, तो वे बड़े आंदोलन के लिए विवश होंगे।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:एक आदत सफलता के लिए सबसे जरूरी है; 9 बातें ध्यान रखेंगे, तो विचार पॉजिटिव बने रहेंगे

  • October 5, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:एक आदत सफलता के लिए सबसे जरूरी है; 9 बातें ध्यान रखेंगे, तो विचार पॉजिटिव बने रहेंगे

कहानी- लालची व्यक्ति के प्राण लेने पहुंचे यमराज:पैसा कमाएं, लेकिन ये 10 बातें भी ध्यान रखें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है

  • October 5, 2026
कहानी- लालची व्यक्ति के प्राण लेने पहुंचे यमराज:पैसा कमाएं, लेकिन ये 10 बातें भी ध्यान रखें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है

सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर जवाब मांगा:सरकार से पूछा- सेंट्रल विस्टा में 8.5 लाख किताबों के लिए कितनी जगह, क्या 2 कमरे मिलेंगे

  • October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने 135 साल पुरानी लाइब्रेरी पर जवाब मांगा:सरकार से पूछा- सेंट्रल विस्टा में 8.5 लाख किताबों के लिए कितनी जगह, क्या 2 कमरे मिलेंगे