
दतवास थाना पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने चेजा पत्थर से भरा डंपर जब्त कर उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पंचायती राज चुनाव-2026 को देखते हुए अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे खास अभियान के तहत की गई।

थानाधिकारी निरमा मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना और अन्य अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चल रहा है। इसी दौरान पुलिस टीम ने चेजा पत्थर से भरे डंपर को पकड़ा और ड्राइवर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने डंपर जब्त कर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थानाधिकारी निरमा मीणा, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह, रामअवतार और कांस्टेबल मनराज शामिल थे।




