निवाई में दसलक्षण महापर्व का समापन, महापारणा हुआ:आचार्य सुन्दर सागर ने कहा- अपनी आत्मा में निवास करना ही ब्रह्मचर्य

Spread the love

निवाई, 1 घंटे पहले

निवाई में सकल दिगंबर जैन समाज ने दसलक्षण महापर्व का समापन उत्साह से किया। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर में उत्तम ब्रह्मचर्य की पूजा विधि-विधान से की गई। इस दौरान दस उपवास और रत्नत्त्रय तेला करने वालों का महापारणा भी हुआ।

आचार्य सुंदर सागर महाराज ने दिया संदेश

आचार्य सुंदर सागर महाराज के सानिध्य में आर्यिका चिंतनमति माताजी और उपवास करने वालों ने पारणा किया। आचार्य सुंदर सागर ने धर्म का महत्व बताते हुए कहा कि ब्रह्मचर्य का अर्थ अपनी आत्मा में निवास करना और उसी के अनुरूप आचरण करना है। इससे चेहरे पर तेज और मन में असीम उत्साह उत्पन्न होता है।

सामूहिक कलशाभिषेक किया

मीडिया प्रभारी सुनील भाणजा ने बताया कि सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा सामूहिक क्षमावाणी पर्व भी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सामूहिक कलशाभिषेक किए गए। श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर और श्री दिगंबर जैन बिचला मंदिर में भी सामूहिक कलशाभिषेक और महाआरती हुई। आर्यिका सुलक्ष्यमति माताजी के सानिध्य में प्रतिक्रमण किया गया।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज