
बण्रेश्वर बालाजी परिसर में स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बण्रेश्वर बालाजी लाइब्रेरी शुरू की जा रही है। इसका उद्घाटन 5 सितंबर को सुबह 11 बजे होगा। यह समारोह अद्वैत आश्रम हरभांवता के महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंदगिरी महाराज की मौजूदगी में होगा।
नयागांव उर्फ श्रीरामपुरा के आयोजकों ने कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने अद्वैत आश्रम हरभांवता पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंदगिरी महाराज को निमंत्रण दिया।
निमंत्रण के दौरान स्वामी बालकानंदगिरी महाराज ने बण्रेश्वर बालाजी लाइब्रेरी का पोस्टर जारी किया। इस मौके पर आयोजकों ने महाराज का आशीर्वाद लिया और उन्हें लाइब्रेरी के मकसद और आने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी।
आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण इलाकों के छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल देने और युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के मकसद से लाइब्रेरी शुरू की जा रही है। लाइब्रेरी में छात्रों को शांत और पढ़ाई के अनुकूल माहौल देने की कोशिश की जाएगी।
आयोजकों ने आसपास के गांवों के छात्रों, युवाओं और ग्रामीणों से 5 सितंबर को सुबह 11 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।





