निवाई, 2 घंटे पहले

निवाई पंचायत समिति का प्रधान पद इस बार ओबीसी ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। पंचायती राज चुनाव से पहले बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी निकाली गई। पिछली बार प्रधान पद ओबीसी पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित था।

निवाई पंचायत समिति के कुल 29 वार्डों के लिए भी आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इनमें एससी वर्ग के लिए 6, एसटी वर्ग के लिए 5, ओबीसी वर्ग के लिए 3 और सामान्य वर्ग के लिए 15 वार्ड आरक्षित किए गए हैं।


पंचायतीराज संस्थाओं में रोटेशन से आरक्षण
पंचायतीराज संस्थाओं में आरक्षण रोटेशन से तय होता है। हर बार नए सिरे से आरक्षण की लॉटरी निकाली जाती है। पिछली बार जो वार्ड जिस वर्ग के लिए आरक्षित था, इस बार वो बदल जाएगा।
पिछली बार वाला आरक्षण नहीं रहेगा। पिछली बार जो पंचायत समिति या वार्ड आरक्षित था। हो सकता है कि इस बार वह ओपन कैटेगरी में हो जाए।

सरपंचों की लॉटरी कल
पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पहले ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाले जानी वाली थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित कर दिया गया। लॉटरी के बाद जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी।





