निवाई निकाय चुनाव में 40 वार्डों की तस्वीर साफ:121 प्रत्याशी मैदान में, 15 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस सीधा मुकाबला

Spread the love

निवाई नगर पालिका के 40 वार्डों में होने वाले चुनाव में नामांकन वापसी के बाद अब चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। कुल 121 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 15 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि 11 वार्डों में त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा। बाकी वार्डों में कई उम्मीदवारों के मैदान में होने से मुकाबला बहुकोणीय रहेगा।

इस बार निवाई के चुनाव में कई दिलचस्प मुकाबले भी सामने आए हैं। कहीं भाई-भाई, कहीं रिश्तेदार-रिश्तेदार तो कहीं परिचित और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने हैं। वहीं नगर पालिका के चुनावी इतिहास में पहली बार किन्नर प्रत्याशी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की एंट्री भी हुई है।

15 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

अंतिम प्रत्याशी सूची के अनुसार 15 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं वार्ड 1, 4, 8, 10, 27, 28, 29, 30, 32, 36 और 38 में तीन-तीन प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष रहेगा। बाकी वार्डों में प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होने से मुकाबला बहुकोणीय होगा।

वार्ड 23 में शहर अध्यक्ष के सामने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का भाई

सबसे चर्चित मुकाबलों में वार्ड 23 शामिल है। यहां भाजपा के वर्तमान शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा के सगे छोटे भाई विमल कुमार पराणा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। यानी इस वार्ड में भाजपा के शहर अध्यक्ष के सामने कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष के भाई ने निर्दलीय के रूप में चुनौती पेश की है।

वार्ड 20 में भी रिश्तेदारी का मुकाबला

वार्ड 20 में भी चुनावी समीकरण दिलचस्प हैं। यहां महावीर प्रसाद पराणा की पुत्री की सास अनिता गोयल भाजपा की प्रत्याशी हैं। इससे इस वार्ड में भी राजनीतिक मुकाबले के साथ रिश्तेदारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

निवाई नगर पालिका के चुनावी इतिहास में पहली बार किन्नर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरी हैं। कांग्रेस ने वार्ड 19 से तनीषा को प्रत्याशी बनाया है। इस वार्ड में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। ऐसे में तनीषा का चुनाव लड़ना इस बार के निकाय चुनाव की प्रमुख चर्चाओं में शामिल है।

भाजपा-कांग्रेस के शहर अध्यक्ष भी मैदान में

भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी हैं। वहीं कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा वार्ड 6 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ही प्रमुख दलों के शहर अध्यक्षों के चुनाव मैदान में उतरने से संबंधित वार्डों के मुकाबले पर खास नजर रहेगी।

वार्ड 24 में भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष परसराम कुमावत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं। वे भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र चंवरिया को चुनौती दे रहे हैं। इस मुकाबले में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के सामने पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष के निर्दलीय उतरने से चुनावी समीकरण दिलचस्प हो गए हैं।

निवाई में पहली बार RLP की एंट्री

इस बार निवाई नगर पालिका चुनाव में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने भी चुनावी मैदान में कदम रखा है। पार्टी ने रिटायर्ड अधिकारी चेतनकुमार जैन को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा वार्ड 5 से भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

121 प्रत्याशियों के बीच अब जोर पकड़ेगा प्रचार

नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आने से अब चुनावी प्रचार जोर पकड़ने की संभावना है। भाजपा और कांग्रेस के सीधे मुकाबलों के साथ बागियों, निर्दलीयों और नए राजनीतिक दल की मौजूदगी कई वार्डों में समीकरण बदल सकती है।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है