
निवाई शहर के वार्ड 36 में राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के तत्वावधान में स्वराज चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेशकुमार मीणा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने महात्मा गांधी के सर्वोदय और स्वराज के मूल्यों पर आधारित कांग्रेस की विचारधारा को गांव, ढाणी और शहर के वार्डों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
डॉ. मीणा ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक विकास में समानता के साथ बिना भेदभाव के नगर का विकास होना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर संविधान और लोकतंत्र में विश्वास नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है।
उन्होंने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनने पर स्वराज की विचारधारा को प्राथमिकता दी जाएगी और वार्डों के साथ पूरे नगर के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आह्वान
शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा ने निवाई के विकास के लिए कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और लोगों से चुनाव में पार्टी को मजबूत करने की अपील की।
जिला महासचिव महेंद्र बैरवा और ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सांसी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा के स्वरूप में बदलाव कर लोगों के रोजगार के अधिकार को प्रभावित करने का आरोप लगाया।
ये रहे मौजूद
नगर अध्यक्ष सुमेर सिंह राजावत ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और वार्ड से कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने की अपील की। इस चौपाल में संगठन के नगर महासचिव मनराज यादव, सचिव सुनीता जैन, कालूराम सैन, लक्ष्मण सिंह, सत्यनारायण गुर्जर, श्योजी वैष्णव, भंवर सिंह, नानूराम मीणा, रामायण चौधरी, बंटी जांगिड़, दीपू यादव, हनुमान शर्मा, राहुल वैष्णव, घनश्याम जांगिड़, अनवर खान, गोपाल बैरवा, सीताराम मीणा, रामस्वरूप सैन, इंद्रा चौधरी, कैलाश चौधरी, सत्यनारायण प्रजापत, अशोक कुमार, सुरेश जांगिड़, सीता देवी मीणा, गुमान कंवर, नवीन सैन, खुशीराम चौधरी और धीरज चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।





