
निवाई उपखंड के दतवास क्षेत्र स्थित जगसरा गांव से बाबा रामदेव रुणीजा धाम के लिए 21वीं पैदल यात्रा शुरू हुई। यात्रा से पहले रामदेवजी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए डीजे की धुन पर पदयात्रा प्रारंभ की।
छोटूलाल मुंशी ने बताया कि इस यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर भजन-कीर्तन करते हुए रुणीजा धाम की ओर बढ़े। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र बाबा रामदेव के जयकारों और भजनों से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं के अनुसार, बाबा रामदेव के प्रति आस्था के कारण जगसरा से हर साल यह पैदल यात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष यह 21वीं यात्रा है। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु रुणीजा धाम पहुंचकर बाबा रामदेव के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। ग्रामीणों ने बाबा रामदेव से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
ये रहे मौजूद
इस पदयात्रा में रामकेश मीणा, सीताराम मीणा, मुकेश मीणा, नरेश सेन, महेंद्र मीणा और रामअवतार मीणा सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे।





