मंत्री से विवाद के बाद RAS अफसर को हटाया:आचार संहिता के बीच 21 आरएएस अफसरों के तबादले, जयपुर नगर निगम में तीन उपायुक्त बदले

Spread the love

राज्य सरकार ने शहरी निकाय चुनाव की घोषणा के बीच 21 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। एक आरएएस को एपीओ किया है।

अलवर में सफाईकर्मियों की नियुक्ति को लेकर मंत्री संजय शर्मा से विवाद के बाद भरतपुर विकास प्राधिकरण के सचिव का तबादला कर दिया।

सोहन सिंह नरूका का कुछ दिनों पहले अलवर नगर निगम कमिश्नर से भरतपुर ट्रांसफर हो गया था। हालंकि उन्होंने जॉइन नहीं किया था। इस बीच मंत्री से विवाद हो गया। अब उनको कोटपूतली एडीएम लगाया गया है।

पांच अफसरों को नगर निगम में उपायुक्त और आयुक्त लगाया है। जयपुर नगर निगम में तीन उपायुक्त बदले गए हैं। अजमेर नगर निगम में उपायुक्त और भीलवाड़ा नगर निगम में आयुक्त के पद पर पोस्टिंग दी गई है।

पहले देखें ट्रांसफर की लिस्ट…

नरूका का गृह जिला भी अलवर ही था

वन मंत्री संजय शर्मा ने सफाईकर्मी भर्ती में अलवर कलेक्टर के साथ अलवर नगर निगम के आयुक्त सोहन सिंह नरूका के कामकाज पर सवाल उठाते हुए धरना दिया था। जिस दिन वन मंत्री संजय शर्मा धरने पर बैठे थे, उससे पहले नरूका का भरतपुर विकास प्राधिकरण सचिव पद पर तबादला हो गया था, लेकिन वे रिलीव नहीं हुए। सोहन सिंह नरूका का तबादला अब फिर भरतपुर विकास प्राधिकरण सचिव से कोटपूतली एडीएम पद पर किया है। नरूका अलवर के रहने वाले हैं, इसलिए शहरी निकाय चुनावों में गृह जिले में नहीं रह सकते थे।

पाठ्य पुस्तक मंडल सचिव का एक दिन बाद ही तबादला

पाठ्यपुस्तक मंडल में सचिव लगाए गए महावीर सिंह का एक दिन बाद ही फिर तबादला कर दिया गया है। महावीर सिंह-2 को एक दिन पहले जारी हुई तबादला सूची में करौली एडीएम से पाठ्य पुस्तक मंडल सचिव के पर पर पोस्टिंग दी गई थी, अब आज उनका तबादला अजमेर नगर निगम में उपायुक्त के पद पर कर दिया गया।

वजीरपुर एसडीओ सुधा रानी मीणा एपीओ

सवाईमाधोपुर जिले के वजीरपुर की एसडीएम सुधा रानी मीणा को एपीओ कर दिया गया है।

सभी अफसर रिलीव, तत्काल नई जगह जॉइन करने के आदेश

आचार संहिता लगने के ठीक पहले तबादला आदेश जारी कर सभी 21 आरएएस अफसरों को रिलीव कर दिया गया है। इन अफसरों को तत्काल नई जगह जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव