
निवाई इलाके के लुणेरा गांव में बिजली निगम की लापरवाही से किसान परेशान हैं। शनिवार सुबह आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर 11 केवी बिजली लाइन का तार टूट गया। ग्रामीणों ने तुरंत निगम को सूचना दी, पर तीन दिन बाद भी तार की मरम्मत नहीं हुई।

सिंचाई के लिए हजारों किसान परेशान
इस 11 केवी लाइन से लुणेरा, सीपुरा और कुरावदा समेत कई गांव जुड़े हैं। हजारों किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। सरसों की बुवाई का समय है, नमी कम होने से किसान बिजली पर निर्भर हैं। तीन दिन से सप्लाई ठप, बुवाई पर असर पड़ रहा है।
शिकायत के बाद भी निगम ने नहीं दिया ध्यान
किसानों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद निगम ने ध्यान नहीं दिया। लादू बैरवा, राधाकिशन, रामपाल, बनवारी बैरवा, कजोड़ गुर्जर, श्रवण गुर्जर और देवालाल गुर्जर ने बताया कि मरम्मत न होने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। सहायक अभियंता धनराज टाटावत ने जेईएन से बात कर जल्द मरम्मत करवाने की बात कही।




