निवाई के देवधाम जौधपुरिया में 15-17 सितंबर तक लक्खी मेला:5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद, CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी

Spread the love

निवाई के देवधाम जौधपुरिया में श्री देवनारायण ट्रस्ट की ओर से 15 से 17 सितंबर तक तीन दिवसीय लक्खी मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में तीन दिनों के दौरान 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ध्वज लेकर पैदल भी देवधाम पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मेले की प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात, पीने के पानी, बिजली, मेडिकल और पार्किंग जैसी किसी भी व्यवस्था की कमी के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सभी विभागों को समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

पैदल यात्रियों के लिए अलग रास्ते, पार्किंग पर खास फोकस

मेले में हजारों पैदल यात्रियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। पैदल यात्रियों के रास्ते, वाहनों की आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष बनाने के निर्देश दिए गए हैं। मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। मानसी बांध के घाटों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएंगे। तालाब क्षेत्र में भी विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पानी के टैंकर, मेडिकल टीम और एम्बुलेंस रहेंगी तैयार

मेले के दौरान लगातार बिजली सप्लाई बनाए रखने के साथ मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने को पानी के टैंकर लगाए जाएंगे। मेला क्षेत्र और मुख्य रास्तों पर साफ-सफाई के साथ कचरा हटाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र और मुख्य रास्तों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। ड्रोन के जरिए भी निगरानी रखी जाएगी।

ये अधिकारी और ट्रस्ट पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा, तहसीलदार सृष्टि जैन, नायब तहसीलदार रामकेश मीणा, अधिशाषी अधिकारी नवरत्न शर्मा, थानाधिकारी घासीराम मीणा, निवाई सदर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा देवनारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गुर्जर, सरपंच, सचिव जोधपुरिया सहित संबंधित अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज