
सिरोही PHC में वन महोत्सव के तहत पौधारोपण किया।
सिरोही पीएचसी परिसर में गुरुवार को वन महोत्सव और पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। उप वन संरक्षक संदीप कुमार के निर्देश पर अस्पताल परिसर में कई तरह के पौधे लगाए गए
निवाई रेंजर धारीलाल ने बताया कि वन महोत्सव के तहत परिसर में नीम, बड़, पीपल, अर्जुन, जामुन, लेसवा और कदंब सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ ही इन पौधों की नियमित देखभाल भी जरूरी है। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने से इलाके में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा।
वर्तमान समय में पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, छात्रों और कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इंद्रा मीणा, सुमन जांगिड़ सहित नर्सिंग स्टाफ ने हिस्सा लिया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल सिरोही के प्रिंसिपल हीरालाल, रमेश चंद गुर्जर, राजाराम तगोलिया सहित टीचर और छात्र भी शामिल हुए।
इस दौरान नरेगा जेएन दिनेश चौधरी, एलडीसी रामनारायण मीणा, पटवारी भवानी शंकर यादव, ग्राम विकास अधिकारी खेवरराम मीणा, रामकिशोर गुर्जर, वनपाल रचना खंगार, रामराज मीणा, विष्णु मीणा, टीना चौधरी, धोली मीणा, रिंकू जाट, राजेश नायक, वन मित्र रतिराम गुर्जर, हरकेश गुर्ज और चिरंजी लाल योगी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।




