अफसरों ने पीपलू स्ट्रांग रूम का जायजा लिया:नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Spread the love

पीपलू में नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक और पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। अधिकारियों के एक दल ने सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल पीपलू में ईवीएम स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल और मतदान केंद्रों की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी (EO), जेवीवीएनएल के सहायक अभियंता (AEN) और पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सहित प्रशासनिक व तकनीकी टीम मौजूद थी।

अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सीलिंग प्लान और मतगणना कक्ष की बैरिकेडिंग का बारीकी से निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मजबूत बैरिकेडिंग बनाने के निर्देश दिए गए।

जेवीवीएनएल अधिकारियों को चुनाव के दौरान बिजली सप्लाई और बैकअप जनरेटर की व्यवस्था करने को कहा गया। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को परिसर में साफ-सफाई, पीने के पानी और रोशनी की व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा गया।

रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं।

Related Posts

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

Spread the love

Spread the loveखाद की किल्लत को लेकर बारां से जयपुर कूच कर रहे नेता नरेश मीणा से टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने मोबाइल पर बात की। उन्होंने कहा- जिले में…

Read more

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

Spread the love

Spread the loveरानोली व्यापार मंडल ने दीपावली पर स्नेह मिलन समारोह किया। इसमें 18 नए दुकानदारों को पहचान पत्र दिए गए, जिससे कुल 103 सदस्य हो गए। विधायक रामसहाय वर्मा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज