निवाई, 38 मिनिट पहले

निवाई में श्री गौतमी महिला मंडल ने महर्षि गौतम आश्रम में एकादशी के मौके पर नंदोत्सव मनाया।

नंदोत्सव की शुरुआत मंडल की अध्यक्ष पुष्पा शर्मा और गौतम समाज के अध्यक्ष जगमोहन गौतम ने भगवान लड्डू गोपाल के सामने दीप जलाकर की। इस दौरान भगवान लड्डू गोपाल, श्रीराम दरबार और हनुमान जी महाराज की झांकी सजाई गई।
कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और सत्संग भी हुआ। महिलाओं ने ‘नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की’, ‘हाथी, घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की’, ‘यशोदा मैया दे दे बधाई’ जैसे कई भजनों पर खूब भक्ति नृत्य किया।
इस मौके पर भूरी देवी, संजू गौतम, सीमा शर्मा, पिंकी शर्मा, सुशीला देवी, मधुबाला गौतम, प्रियंका शर्मा, गीता देवी, कैलाश देवी और रामबाबू गौतम सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।






