बनेठा 37 मिनट पहले

बनेठा उप तहसील मुख्यालय के तेजाजी चौक में तीन दिवसीय तेजाजी मेले के दौरान एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसका आयोजन डीजे सेवा समिति ने किया। कार्यक्रम में तेजाजी महाराज के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे और नृत्य किया।

गायक बाबू लाल मीणा, नीरज सैनी और रामकेश गुर्जर सहित अन्य कलाकारों ने तेजाजी महाराज के एक से बढ़कर एक भजन गाए। भजनों की धुन पर श्रद्धालु तालियां बजाते हुए झूमते दिखे।
कार्यक्रम के दौरान कई श्रद्धालु खुद को रोक नहीं पाए। वे मंच पर पहुंचे और नृत्य कलाकारों के साथ खूब नाचे। मेले में दिनभर तेजाजी महाराज के भजनों की गूंज सुनाई देती रही।
बनेठा में हर साल तेजाजी मेले के दौरान डीजे सेवा समिति सांस्कृतिक कार्यक्रम कराती है। इस बार भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे।






