निवाई, 1 घंटे पहले

निवाई के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल राहोली के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।
शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया- दहलोद में हुई 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता में राहोली स्कूल की छात्रा टीम पहले और छात्र टीम दूसरे स्थान पर रही।

मलखंभ प्रतियोगिता के लिए गुंजन कंवर, चिंका राजावत, दिव्या सैनी, ओमराज चौधरी और अमान खान का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।
प्रधानाचार्य ममता भंडारी के मार्गदर्शन में इन विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।





