निवाई की 52 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण:26 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित; एसटी की 10, एससी की 11 और ओबीसी की 5 सीटें

Spread the love

निवाई, 1 घंटे पहले

निवाई उपखंड कार्यालय में गुरुवार को एसडीएम गंभीर सिंह की मौजूदगी में निवाई पंचायत समिति की 52 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इस लॉटरी में कुल 26 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 10 पंचायतें आरक्षित की गईं। इनमें गुढ़ा आनंदपुरा, बंशीपुरा, आकोड़िया, जगतपुरा, बिड़ोली, रामनगर धतुरी, चनाणी, कुरावदा-सीपुरा, बहड़ और खणदेवत शामिल हैं। इनमें से बंशीपुरा, जगतपुरा, गुढ़ा आनंदपुरा, चनाणी और बहड़ में सरपंच पद ST महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए राहोली, गुंसी, बस्सी, जोधपुरिया और चतुर्भुजपुरा पंचायतें आरक्षित हुईं। इनमें से बस्सी, जोधपुरिया और राहोली में सरपंच पद OBC महिला के लिए आरक्षित है।

अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में कैरोद-गोपालपुरा, संग्रामपुरा, भांवता, सुनारा, हिंगोटिया, सिन्दरा, सजिया, पलेई, रजवास, खंडवा और हिंगोनिया बुजुर्ग पंचायतें शामिल हैं। इनमें पलेई, सजिया, संग्रामपुरा, खंडवा और कैरोद-गोपालपुरा में सरपंच पद SC महिला के लिए आरक्षित हुआ है।

कुल 52 ग्राम पंचायतों में से 26 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें 5 सीटें ST महिला, 3 सीटें OBC महिला, 5 सीटें SC महिला और 13 सीटें अन्य महिला वर्ग के लिए हैं। शेष सीटों पर संबंधित आरक्षित या अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव