नगरफोर्ट, 8 घंटे पहले

देवली रोड पर स्थित बीसलपुर पम्प हाउस के पास कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेन्द्र ताडा ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे पूर्व विद्युतकर्मी सोराम पुत्र केसरा माली (70) अपनी पत्नी सोहनी देवी (65), निवासी नाहरा, के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल रामसागर जा रहे थे।

इसी दौरान घाड की तरफ से आ रही जीप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सोराम की मौके पर ही मौत हो गई। सोहनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, नगरफोर्ट, में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल आर्य ने बताया कि दोनों को जीप में डालकर अस्पताल लाया गया था। सोराम की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। सोहनी देवी की उपचार के दौरान मौत हुई। उनका काफी मात्रा में खून बह गया था।





