टोंक, 5 घंटे पहले

नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति मयंक गोयल का आज अग्निशमन सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद अतिथि।
टोंक नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति मयंक गोयल और उपसभापति फरजाना सईद ने गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने से पहले मयंक गोयल, उपसभापति फरजाना सईद, कांग्रेस और समर्थित पार्षदों के साथ लग्जरी कारों के काफिले में जुलूस के रूप में निकले। शहर के प्रमुख मार्गों और मुख्य बाजारों में समर्थकों ने जगह-जगह मालाएं पहनाकर और आतिशबाजी कर उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण करने से पहले मयंक गोयल, वरिष्ठ पार्षद सुनील बंसल, निसार अहमद, मोहम्मद कमर, एडवोकेट शैलेश गोयल और हर्षित बंसल सहित अन्य पार्षद तथा उपसभापति फरजाना सईद महिला पार्षदों के साथ खुली जीप में अग्रवाल धर्मशाला से गाड़ियों के काफिले के साथ रवाना हुए। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों और मुख्य बाजारों से होकर निकला। इस दौरान गोयल समर्थकों ने जगह-जगह मालाएं पहनाकर और आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया।

आज नगर परिषद के नवनियुक्त चेयरमैन मयंक गोयल ने पदभार ग्रहण किया।
इसके बाद नगर परिषद टोंक अग्निशमन केंद्र के सभागार में कार्यभार ग्रहण समारोह हुआ। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सऊद सईदी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, नवनिर्वाचित पार्षदों और परिजनों की मौजूदगी में सभापति मयंक गोयल और उपसभापति फरजाना सईद ने कार्यभार संभाला। इस दौरान मयंक गोयल ने कहा कि टोंक के विकास को गति मिलेगी। टोंक की जनता के कामों को प्राथमिकता से किया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सऊद सईदी ने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित सभापति और उपसभापति टोंक की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यों को भी पूरा किया जाएगा।

नगर परिषद चेयरमैन मयंक गोयल के शपथ ग्रहण समारोह से पहले चेयरमैन और पार्षदों का जुलूस निकाला गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता, हरिप्रसाद बेरवा, पूर्व विधायक कमल बैरवा, सेठ मोइनुद्दीन निजाम, दिनेश चौरसिया, पार्षद गायत्री चौरसिया, पार्षद सुनील बंसल, रामदेव गुजर, कांग्रेस के युवा नेता हंसराज गाता, ताबिश अजमल, शाइद सईद, पार्षद भागचंद गुजर, महावीर यादव, रेणु टाक, फाईज खान, अकरम खान, अल्फेज नदाफी, सरताज अहमद, कमर सिद्दीकी, राजीव बंसल, मनिंदर लोदी, यूसुफ यूनिवर्सल, मोहसिन रशीद, मोहम्मद अजमल, अब्दुल खालिद खान, जीशान, इरशाद खान, पंकज यादव, बरकात हसीन, इम्तियाज खान, वासिद नूर और विकास विजयवर्गीय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नवनिर्वाचित सभापति मयंक गोयल के ताऊ राजेंद्र गोयल, पिता दिनेश गोयल सहित परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।




