निवाई, 21 घंटे पहले

निवाई के पास दौसा-कोथून हाईवे पर रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर दत्तवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से चाकसू के उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में नितिन (28), पुष्पेन्द्र सिंह (30) (दोनों गुर्जर की थड़ी, जयपुर), कुशाल सिंह राजपूत (23) (चंवरा, झुंझुनूं), पियूष सैनी (18), अनिल सैनी (24) (दोनों पोक, झुंझुनूं) और अजय बैरवा (18) (लालसोट, दौसा) शामिल हैं।
दत्तवास थाना प्रभारी निरमा मीणा ने बताया कि सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस के मुताबिक, कार सवार सभी लोग सवाईमाधोपुर में होटल चलाते हैं। वे जयपुर से सवाईमाधोपुर लौट रहे थे, तभी दयालपुरा कट के पास यह हादसा हुआ।





