निवाई, 20 घंटे पहले

निवाई के हरिपुरा गांव में पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान करीब 300 टन अवैध बजरी का स्टॉक जब्त किया गया। पुलिस ने एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ी है।

इस मामले में अज्ञात अवैध खननकर्ता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। खनिज विभाग के कार्यदेशक की रिपोर्ट पर निवाई थाने में प्रकरण दर्ज हुआ है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और निवाई वृत्ताधिकारी रविप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में हुई।
डीएसटी टोंक प्रभारी ओमप्रकाश और निवाई थाना प्रभारी घासीराम के नेतृत्व में टीमों ने यह कार्रवाई की। थाना प्रभारी घासीराम ने बताया कि बीएनएस और एमएमडीआर एक्ट के तहत जांच जारी है।





