
देवली में निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की संगठन बैठक हुई। बैठक में 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश की। इस दौरान इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन लिए गए।
यह बैठक नगर पालिका चुनाव प्रभारी अनमोल सिंह तोमर की उपस्थिति में हुई। प्रभारी तोमर ने सभी आवेदनों को स्वीकार करते हुए कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की।
देवली मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने बताया कि पार्टी सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय, जिताऊ और टिकाऊ होगा, उसे ही टिकट वितरण में प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर खूंटेटा सहित पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। देवली नगर पालिका में कुल 35 वार्ड हैं।





