
राजस्थान में पंचायत राज चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। देवली उपखंड क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए 4 नवंबर को मतदान होगा। इनके नतीजे 20 नवंबर को आएंगे।

सरपंच पद के लिए 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनकी गिनती मतदान के बाद उसी रात की जाएगी और नतीजे भी उसी दिन घोषित होंगे।
देवली में 25 पंचायत समिति सदस्यों के लिए होगी वोटिंग
चुनाव की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में आचार संहिता लागू हो गई है। अब नई सरकारी घोषणाएं और विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। देवली पंचायत समिति में 5 जिला परिषद सदस्य, 25 पंचायत समिति सदस्य और 48 सरपंच चुने जाएंगे।


राजस्थान में कुल कितने मतदाता डालेंगे वोट…








