देवली में जन्माष्टमी पर सभी मंदिरों में सजी झांकियां:श्याम परिवार ने की भजन संध्या, छतरी चौराहे की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Spread the love

देवली में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। शहर के एक दर्जन से ज्यादा छोटे-बड़े मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

सबसे पहले प्रमुख मंदिरों में सजाई गईं झांकियां, देखिए Photos-

श्री राठौड़ तेलियान मंदिर में सजी लक्ष्मी नाथ जी की झांकी।

श्री राठौड़ तेलियान मंदिर में सजी लक्ष्मी नाथ जी की झांकी।

देवली शहर के अग्रवाल धर्मशाला में सजी भगवान चारभुजा नाथ की झांकी।

देवली शहर के अग्रवाल धर्मशाला में सजी भगवान चारभुजा नाथ की झांकी।

बस स्टैंड परिसर में महकाल की सजी झांकी।

बस स्टैंड परिसर में महकाल की सजी झांकी।

देवली बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सजी बालाजी की झांकी।

देवली बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में सजी बालाजी की झांकी।

शहर के बस स्टैंड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, रामदरबार, गौशाला, पुलिस थाने के पास बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर, अग्रवाल धर्मशाला स्थित श्री चारभुजा मंदिर और राठौड़ तेलियान मंदिर में विशेष सजावट की गई।

छतरी चौराहा स्थित शिव मंदिर, विवेकानंद कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर और दशहरा मैदान स्थित नृसिंह मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गईं। मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

लक्ष्मी मार्केट में भजन संध्या

जन्माष्टमी के मौके पर लक्ष्मी मार्केट में श्याम परिवार संस्था की ओर से विशाल भजन संध्या आयोजित की गई। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में डूबे रहे। आधी रात के बाद सभी मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

छतरी चौराहे पर जिला बनाने की झांकी रही आकर्षण

देवली को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रही जिला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से छतरी चौराहे पर विशेष झांकी सजाई गई। यह झांकी लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रही और इसे देखने के लिए भी लोगों की भीड़ जुटी।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव