
देवली नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को तहसील कार्यालय में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की दिनभर गहमागहमी रही। रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय के अनुसार, शनिवार को कुल 46 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
नामांकन दाखिल करने वालों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल रहे। कई प्रत्याशियों ने पार्टी प्रत्याशी के साथ निर्दलीय के रूप में भी नामांकन दाखिल किया है। इससे आने वाले दिनों में देवली के विभिन्न वार्डों में चुनावी मुकाबला और रोचक होने के संकेत मिल रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने इन वार्डों से भरे पर्चे
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने शनिवार को विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें वार्ड 27 से धनराज मीणा, वार्ड 30 से कैलाश सिंह, वार्ड 3 से कैलाशी, वार्ड 33 से शिवजी राम धाकड़, वार्ड 7 से राजेश, वार्ड 2 से राजेश, वार्ड 31 से प्रेम, वार्ड 8 से राजकुमारी, वार्ड 5 से गोविन्द कुमार खटीक, वार्ड 18 से रेखा लक्षकार और वार्ड 12 से अमित मंगल शामिल हैं।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भी दाखिल किए नामांकन
कांग्रेस की ओर से भी कई दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा किए। वार्ड 9 से रिशिका डाबोड़िया, वार्ड 22 से अनिल कुमार गुप्ता, वार्ड 4 से मोती लाल, वार्ड 11 से राजेन्द्र कुमार ग्वाला, वार्ड 4 से जमना लाल वर्मा, वार्ड 6 से मगन लाल, वार्ड 5 से महेन्द्र रैगर, वार्ड 5 से गणपत लाल, वार्ड 28 से शमा परवीन और वार्ड 2 से धर्मराज ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पर्चे भरे।
निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दिखाया दम
देवली नगरपालिका चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी भी काफी मजबूत नजर आई। वार्ड 11 से संतोष ग्वाला और सूरज ग्वाला, वार्ड 5 से राजकुमार और तेजमल, वार्ड 3 से समता वर्मा, वार्ड 27 से धनराज मीणा, वार्ड 23 से रोहिताश्व ठागरिया और सोहन लाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
इसके अलावा वार्ड 22 से अनिल कुमार गुप्ता, वार्ड 11 से राजेन्द्र कुमार ग्वाला, वार्ड 19 से दुर्गेशनन्दन तेली, वार्ड 34 से श्योजीराम, वार्ड 4 से नरेन्द्र कुमार बदलोटिया उर्फ नरेश कुमार, वार्ड 9 से ममता, वार्ड 12 से जीतेन्द्र, पवन कुमार और मुकेश, वार्ड 16 से राजेश, वार्ड 5 से महेन्द्र रैगर, वार्ड 31 से प्रेम, वार्ड 33 से रमेश चन्द्र दरोगा, वार्ड 18 से रेखा लक्षकार, वार्ड 1 से सुरेश और वार्ड 35 से जीवराज जाट ने भी निर्दलीय नामांकन भरा।

वार्ड 11 से संतोष ग्वाला और उनके बेटे सूरज ग्वाला ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया।
वार्ड 11 में पिता-पुत्र ने निर्दलीय भरा नामांकन
दूसरे दिन वार्ड नंबर 11 विशेष चर्चा में रहा। यहां संतोष ग्वाला और उनके बेटे सूरज ग्वाला ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इसी वार्ड से राजेन्द्र कुमार ग्वाला ने कांग्रेस प्रत्याशी के साथ निर्दलीय के रूप में भी नामांकन जमा किया है।
कई प्रत्याशियों द्वारा पार्टी प्रत्याशी के साथ निर्दलीय नामांकन दाखिल करने से वार्डों में चुनावी समीकरण दिलचस्प हो गए हैं। दूसरे दिन सामने आई तस्वीर से भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला बहुकोणीय होने के संकेत मिल रहे हैं।






