थली गांव में वीर तेजाजी महाराज का जागरण और मेला: लीलण घोड़ी नृत्य और भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

घाड़, 56 मिनट पहले

थली गांव में श्री वीर तेजाजी महाराज के शुभ अवसर पर जागरण और मेले का आयोजन किया गया। वीर तेजा मित्र मंडली थली के तहत हुए इस धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव में आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर लीलण घोड़ी नृत्य कलाकार सीताराम का प्रदर्शन रहा। इसके साथ ही प्रसिद्ध अलगोजा गायक रमेश शर्मा रेण और फोरुलाल टाइगर चेनपुरिया ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।

सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस कार्यक्रम में भजन संध्या के अलावा खेल प्रतियोगिताएं और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी खास रहे। पूरे गांव में दीपावली जैसा त्योहार का माहौल नजर आया, क्योंकि कार्यक्रम स्थल को सुंदर रोशनी और फूलों से सजाया गया था।

इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और आयोजकों का खास योगदान रहा। इस मौके पर रूपनारायण चौधरी, मोहन जाट, कजोड़ मीणा, अमित राज सिंह, धन्ना लाल जाट, महावीर मीणा और बाबू धाकड़ सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव