झिलाई, 2 घंटे पहले

रविवार को देवधाम जोधपुरिया में भगवान देवनारायण के दरबार में एक श्रद्धालु ने चांदी का छत्र चढ़ाया। डांगरथल निवासी राजेंद्र टोंडवाल ने यह छत्र भेंट किया, जिसका वजन 1 किलो 45 ग्राम है।

राजेंद्र टोंडवाल ने देव दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने चांदी का छत्र अर्पित करते हुए क्षेत्र की खुशहाली और सभी श्रद्धालुओं के मंगल की कामना की।
श्री देवनारायण मंदिर ट्रस्ट देवधाम जोधपुरिया के अध्यक्ष नरेश गुर्जर ने राजेंद्र टोंडवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की अटूट आस्था मंदिर की परंपराओं को मजबूत करती है। ट्रस्ट परिवार की ओर से राजेंद्र टोंडवाल का स्वागत भी किया गया।





