तिलहन प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर 9.90 लाख की सब्सिडी मिलेगी:5 अक्टूबर तक मांगे आवेदन; खाद्य तेल उत्पादन को बढ़ावा दे रही सरकार

Spread the love

टोंक, 1 घंटे पहले

प्रसंस्करण मशीनरी पर अधिकतम 9.90 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा।

केंद्र सरकार खाद्य तेलों का घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है। साथ ही आयातित खाद्य तेलों पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से साल 2024-25 से 2030-31 तक नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-तिलहन शुरू किया गया है।

मिशन के तहत तिलहन उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में सुधार और उन्नत कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

किसानों को बीज उपलब्ध कराएगी सरकार

टोंक जिला परिषद के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) रामलाल जाट ने बताया- टोंक जिले में प्रमुख तिलहनी फसलों सरसों, मूंगफली एवं तिल का उत्पादन बढ़ाने के लिए अधिक उत्पादन देने वाली और शीघ्र पकने वाली किस्मों के बीज किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

साथ ही फ्रंटलाइन एवं ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शनों के माध्यम से उन्नत कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा।

500 हेक्टेयर का होगा क्लस्टर

योजना का क्रियान्वयन क्लस्टर आधारित होगा। प्रत्येक क्लस्टर 500 हेक्टेयर क्षेत्र में होगा, जिसमें कम से कम 200 किसान शामिल किए जाएंगे। क्लस्टर का प्रबंधन वैल्यू चेन पार्टनर करेगा। इसमें एफपीओ, सहकारी संस्था अथवा सार्वजनिक/निजी निगम पात्र होंगे।

वैल्यू चेन पार्टनर द्वारा किसानों का पंजीकरण, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, प्रशिक्षण, फार्मर्स फील्ड स्कूल एवं सलाहकार सेवाओं का संचालन किया जाएगा।

प्रसंस्करण मशीनरी पर मिलेगा अधिकतम 9.90 लाख का अनुदान

10 टन क्षमता तक की तिलहन प्रसंस्करण मशीनरी एवं उपकरण पर योजना लागत का 33 प्रतिशत या अधिकतम 9.90 लाख रुपए, जो भी कम हो, अनुदान दिया जाएगा।

इच्छुक एफपीओ, केवीएसएस एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियां सहित अन्य पात्र संस्थाएं 5 अक्टूबर तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Related Posts

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

Spread the love

Spread the loveगायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की तरफ से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई गई। इसमें टोंक के 6000 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा 90 केंद्रों पर…

Read more

उनियारा कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर दांडी मार्च रैली निकाली:प्रश्नोत्तरी में च्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया, नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

Spread the love

Spread the loveराजकीय कॉलेज उनियारा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और ‘नई किरण: नशा मुक्ति केंद्र’ ने मिलकर कई कार्यक्रम…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित