टोंक में कांग्रेसियों ने निकाली मुख्य चुनाव आयुक्त की शवयात्रा:गांधी पार्क में धरना दिया, बोले- हेराफेरी से 3 राज्यों में बनी थी भाजपा सरकार

Spread the love

टोंक, 1 घंटे पहले

कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर निर्वाचन कार्यालय के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर एकतरफा फैसले लेने के साथ मतदाता सूची में हेरफेर और निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली का केंद्रीकरण के आरोप लगाए हैं। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।

टोंक जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर के गांधी पार्क में धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और बीजेपी के खिलाफ जमकर जुबानी हमला बोला। उसके बाद घंटाघर चौराहा टोंक निर्वाचन कार्यालय तक ज्ञानेश कुमार की शव यात्रा निकाली और पुतला दहन किया गया।

पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि सत्ता के बल पर भाजपा देश में तानाशाही का माहौल बना रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया गया हो। उन्होंने कहा कि लगभग देश में 13 करोड़ लोगों के नामों मे मतदाता सूचियां में हेरफेर की गई है उन्होंने कहा कि पिछली बार जो तीन राज्यों में भाजपा की सरकारी बनी है, वह वोट चोरी कर कर बनी है।

प्रदर्शन से पहले कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना दिया।

प्रदर्शन से पहले कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना दिया।

भाजपा पर ज्ञानेश कुमार का बचाव करने का आरोप कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने कहा कि एसआईआर के नाम पर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह ज्ञानेश कुमार का बचाव कर रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार बीजेपी का एजेंट है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सचेत रहना होगा।

सभापति मयंक गोयल ने भी कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र को तोड़ने का काम किया है। बीजेपी ने भी नगर निकाय चुनावों लोकतंत्र को कमजोर किया है। चुने हुए पार्षदों को धमकाया है।

पूर्व विधायक कमल बैरवा, देवकरण गुर्जर,सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग, कैलाशी देवी मीणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मौसमी मीणा, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष फौजु राम मीणा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हंसराज गुंजन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष बरकत हसीन, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इम्तियाज़ खान मनिंदर बेरवा शिवजी राम मीणा रामलाल संडीला धर्मेंद्र शालोदिया राशन डीलर संघ मोहम्मद शकील आदि ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही भाजपा की नीतियों को लेकर विस्तार से अपने विचार रखें।

सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि सीपी श्रीवास्तव,ब्लॉक अध्यक्ष एम इस्लाम अलका बेरवा राजेश मोड़किया, राहुल चंदेल केदार चौधरी,राम अवतार टाक इमरान पहलवान, कमलेश चावला राशिद इंटक तुलसीराम चावला युसूफ इंजीनियर पार्षद ओसाफ खान, आमिर फारूक मोहम्मद कमर महेश चावला खुशबू बानो माही नूर, पार्षद फाइज खान, शंकर कच्छावा कुणाल चावला राजेश गुर्जर, धनराज आदि मौजूद थे।

Related Posts

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

Spread the love

Spread the loveगायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की तरफ से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई गई। इसमें टोंक के 6000 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा 90 केंद्रों पर…

Read more

उनियारा कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर दांडी मार्च रैली निकाली:प्रश्नोत्तरी में च्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया, नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

Spread the love

Spread the loveराजकीय कॉलेज उनियारा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और ‘नई किरण: नशा मुक्ति केंद्र’ ने मिलकर कई कार्यक्रम…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित