देवली, 46 मिनिट पहले

देवली के सीआईएसएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में शनिवार को पासिंग आउट परेड हुई। इसमें 8वें बैच के 8 खिलाड़ी हेड कांस्टेबल/जनरल ड्यूटी (स्पोर्ट्स कोटा) बने।

इन खिलाड़ियों में दो बॉक्सिंग, एक कराटे, एक जूडो, एक कबड्डी, एक जिम्नास्टिक, एक हॉकी और एक कयाकिंग के खिलाड़ी शामिल हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक नरेंद्र देव आनंद थे। उन्होंने परेड का जायजा लिया और सभी 8 प्रशिक्षुओं को देश सेवा की शपथ दिलाई।
आनंद ने कहा कि खेल में सीखा अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता सेवा में भी काम आएगी। उन्होंने सभी को ईमानदारी और समर्पण से काम करने को कहा।






