डीएलएड परीक्षा की तारीखों में बदलाव:शिक्षक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की डेट्स से नहीं होगा टकराव, विभागीय आदेश जारी

Spread the love

राज्य स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता, शैक्षिक सम्मेलनों और डीएलएड द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाओं की तारीखों में टकराव अब नहीं होगा।

शिक्षक संघ ‘रेसटा’ (राजस्थान एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन) की मांग के बाद कार्यालय पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, राजस्थान (बीकानेर) ने नया संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है।

अब यह रहेगा परीक्षाओं का नया टाइम टेबल पूर्व में जो परीक्षाएं 15 से 18 सितंबर के बीच आयोजित होनी थीं, वे अब सक्षम स्तर से अनुमोदन के बाद 23 से 26 सितंबर तक आयोजित होंगी। इसका शेड्यूल भी विभागीय स्तर पर जारी किया गया है।

पंजीयक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव आयोजित कराने, 16-17 सितंबर को 37वीं राज्य स्तरीय शिक्षक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता होने और18-19 सितंबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन तय होने के कारण यह बदलाव किया गया है। प्रदेश के सभी 122 राजकीय परीक्षा केंद्रों पर अब नई तिथियों के अनुसार ही परीक्षाएं होंगी।

डीएलएड परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव के संबंध में जारी आदेश।

डीएलएड परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव के संबंध में जारी आदेश।

रेसटा ने उठाई थी मांग शिक्षकों की इस दोहरी उपस्थिति की समस्या को लेकर शिक्षक संघ ‘रेसटा’ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर तिथियां बदलने की मांग की थी।

संशोधित कार्यक्रम जारी होने के बाद ‘रेसटा’ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के माध्यम से आदेश जारी करवाकर जिला व राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलनों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की जाए। वहीं, जो शिक्षक इन सम्मेलनों में शामिल नहीं होते हैं, उनकी स्कूलों में उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित