बाड़ेबंदी में प्रत्याशी, बाहर समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न

Spread the love

टोंक, 9 घंटे पहले

नगर परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान सोमवार को राजकीय पीजी कॉलेज के सामने समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था। सुबह 8 बजे से ही भाजपा, कांग्रेस, अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक मैदान में जुटने लगे। जैसे-जैसे वार्डवार परिणामों की घोषणा होती गई, समर्थकों में उत्साह बढ़ता गया। अपने प्रत्याशी की जीत की घोषणा होते ही नारेबाजी, ढोल-नगाड़ों और जश्न का दौर शुरू हो जाता था।

मतगणना स्थल के बाहर एक ओर समर्थक जीत की खुशी में झूमते रहे। दूसरी ओर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और आरएसी के जवान तेज धूप में पूरे माहौल पर नजर रखते रहे। अधिकारियों की गाड़ियां गुजरते ही जवान सतर्क हो जाते। वे अपनी ड्यूटी संभाल लेते।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोपहर करीब 12 बजे तक सभी वार्डों के परिणाम घोषित होने के बाद मतगणना स्थल के बाहर भीड़ कम होने लगी। विजयी प्रत्याशी बाड़ेबंदी के कारण स्वयं मौके पर नहीं पहुंच सके। ऐसे में उनके परिजन और कार्यकर्ता समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाते रहे। समर्थकों ने परिजनों को माला पहनाकर खुशी जताई। प्रशासन की ओर से पहले ही जुलूस, आतिशबाजी और सार्वजनिक जश्न पर रोक के निर्देश दिए गए थे। विजयी प्रत्याशियों की गैरमौजूदगी के चलते बड़े जुलूस नहीं निकले। जीत का उत्साह मुख्य रूप से मतगणना स्थल के बाहर ही सीमित रहा।

Related Posts

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

Spread the love

Spread the loveनिवाई में ईसरदा बांध की नहरों से पानी की मांग को लेकर किसान महापंचायत का प्रतिनिधिमंडल सारसोप पहुंचा। निवाई ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई के नेतृत्व में किसानों…

Read more

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

Spread the love

Spread the loveटोंक-सवाई माधोपुर के नेशनल हाईवे-116 पर बने गुमानपुरा टोल प्लाजा पर देर रात टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ हुई है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

  • October 4, 2026
निवाई को ईसरदा बांध का पानी देने की मांग:सारसोप में किसानों ने की महापंचायत, आंदोलन की चेतावनी दी

गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

  • October 4, 2026
गुमानपुरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों से मारपीट:नेशनल हाईवे-116 पर देर रात तोड़फोड़, CCTV फुटेज सामने आए

दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई

  • October 4, 2026
दतवास पुलिस ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया:3 युवक गिरफ्तार, ‘खुशी-11’ अभियान के तहत कार्रवाई