टोंक में 3 प्रधान पद अनारक्षित महिला:जिला परिषद में 11 वार्ड अनारक्षित, सरपंच-पंच की लॉटरी कल

Spread the love

टोंक, 5 मिनिट पहले

टोंक जिले में पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकल चुकी है। जिला परिषद के 31 वार्डों और जिले की 8 पंचायत समितियों के प्रधान पदों का आरक्षण तय हो गया है। इसके साथ ही चुनाव में दावेदारी करने वाले संभावित प्रत्याशियों के लिए भी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है।

जिले की 8 पंचायत समितियों में टोंक, मालपुरा और पीपलू के प्रधान पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। टोडारायसिंह का प्रधान पद अनारक्षित रखा गया है। देवली में एसटी, निवाई में ओबीसी, उनियारा में एससी और पचेवर में एससी महिला के लिए प्रधान पद आरक्षित हुआ है। वहीं जिला परिषद में 11 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।

पंचायत समितिप्रधान आरक्षित
टोंकअनारक्षित महिला
मालपुराअनारक्षित महिला
टोडारायसिंहअनारक्षित
देवलीएसटी
निवाईओबीसी
पीपलूअनारक्षित महिला
उनियाराएससी
पचेवरएससी महिला

जिला परिषद के 31 वार्डों का आरक्षण तय

जिला परिषद के 31 वार्डों में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण तय किया गया है। इनमें अनारक्षित, एससी, एसटी, ओबीसी के साथ महिला आरक्षित वार्ड भी शामिल हैं। वार्ड 5 और 8 अनारक्षित महिला, वार्ड 6 और 29 एससी महिला, वार्ड 16 और 27 एसटी महिला तथा वार्ड 28 और 30 ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।

वार्डआरक्षित वर्ग
1अनारक्षित
2एससी
3अनारक्षित
4ओबीसी
5अनारक्षित महिला
6एससी महिला
7अनारक्षित
8अनारक्षित महिला
9ओबीसी
10एससी
11एसटी
12एसटी
13अनारक्षित
14एसटी
15अनारक्षित
16एसटी महिला
17एसटी
18अनारक्षित
19अनारक्षित
20अनारक्षित
21एससी
22एससी
23एससी
24अनारक्षित
25अनारक्षित
26ओबीसी
27एसटी महिला
28ओबीसी महिला
29एससी महिला
30ओबीसी महिला
31अनारक्षित

8 पंचायत समितियों में 160 सदस्य चुने जाएंगे

जिले की 8 पंचायत समितियों में कुल 160 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। देवली में 25, मालपुरा में 15, निवाई में 29, पचेवर में 15, पीपलू में 17, टोडारायसिंह में 19, टोंक में 17 और उनियारा में 23 पंचायत समिति सदस्य वार्ड हैं।

टोंक जिले में पंचायती राज की स्थिति: जिला परिषद सदस्य-31, पंचायत समितियां-8, पंचायत समिति वार्ड-160, ग्राम पंचायत-282 और ग्राम पंचायत वार्ड पंच-2576।

24 सितंबर को सरपंच-वार्ड पंच की लॉटरी

जिला परिषद, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के बाद अब 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी संबंधित एसडीएम कार्यालयों में होगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

प्रदेश के 14,403 सरपंचों और 1,30,589 वार्ड पंचों की लॉटरी 24 सितंबर को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में होगी। पंचायती राज चुनाव के तहत इन पदों के लिए पहले 17 और 18 अगस्त को लॉटरी प्रस्तावित थी। इसके बाद 17 और 18 सितंबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन इसे अचानक स्थगित कर दिया गया था।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव