टोंक में बिजली की हो रही लगातार चोरी को लेकर एक बार फिर बिजली निगम ने कड़ी कार्रवाई की है। बीते 24 घंटे में बिजली निगम ने जिले भर में कार्रवाई करते हुए 169 जगह बिजली चोरी पकड़ी हैं । निगम ने 30 लाख 54 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
उधर, बीते 24 घंटे चली इस बड़ी कार्रवाई को देखकर बिजली चोरों में हड़कंप मच गया है। कई बिजली चोरी करने वाले लोग तो बिजली निगम की कार्रवाई देखरेख अपना मकान, दुकान आदि संस्थान बंद कर भाग गए। बिजली निगम की टीम ने उसके संस्थान में लगे बिजली के तार आदि जब्त किए है।

बिजली निगम ने 169 विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता शेर सिंह मीणा ने बताया- इस कार्रवाई में जिले के तीन एक्स ई एन,11 AEN समेत JEN और बिजली निगम के कई कर्मचारी शामिल हुए। यह कार्रवाई बुधवार रात तक जारी रही। जिले में लगातार बिजली चोरी हो रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए गत माह भी बिजली चोरों में खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी।
उसके बाद भी बिजली चोरी का सिलसिला जारी रहने से टोंक के अधीक्षण अभियंता शेर सिंह मीना के निर्देशन पर जिले में बुधवार को बिजली चोरी पकड़ने का विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिले के सभी उप-खण्डों के अधिकारियों ने मिलकर 169 विद्युत चोरी के मामले पकड़े है। जिसका कुल 30 लाख 54 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
चोरी नहीं बंद नहीं हुई तो आगे भी कार्रवाई होगी
इस कार्रवाई दल में टोंक जिले के तीन XEN, 11 AEN, करीब 30 से ज्यादा के ई एन और बिजली निगम के कर्मचारी शामिल थे। आरोपी लोगों में से कोई बिजली लाइन से कट लगाकर सीधे चोरी करते पाया गया तो कोई मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया।
अधीक्षण अभियंता शेरसिंह मीणा ने बताया कि अब लोग बिजली बिल कराने और सेटलमेंट कराने आ रहे है, लेकिन फिर भी बिजली चोरी नहीं रुकी है। इस तरह की कार्रवाई फिर होगी।





