राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी कपिल कुमार कोठारी ने पीपलू उपखंड अधिकारी (SDM) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उपखंड कार्यालय में उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय युवाओं ने स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान तहसीलदार अभिषेक पारीक सहित उपखंड कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।जवाली सरपंच प्रतिनिधि गिरधर सिंह, अमित शर्मा, अंशुल गुप्ता, रामराज गुर्जर भी मौजूद रहे। कार्यभार संभालने के बाद उपखंड अधिकारी कपिल कुमार कोठारी ने कार्यालय का निरीक्षण किया और स्टाफ से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि उपखंड क्षेत्र में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।






