टोंक में 10 नगर निकायों में 405 बूथों पर वोटिंग:दो चरणों में होगा मतदान, कलेक्टर बोलीं-आचार संहिता तोड़ने वाली पोस्ट पर होगी कार्रवाई

Spread the love

जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने आज मिडियाकर्मियो और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेकर। चुनाव पर चर्चा की।

टोंक जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को मीडियाकर्मियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने सोशल मीडिया पर आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली पोस्ट और वीडियो पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही मीडिया को बूथ के अंदर कवरेज की अनुमति नहीं होने की जानकारी दी और युवाओं से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। जिले के 10 नगर निकायों में 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जिसके लिए 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए मतदान केंद्रों, मतदान दलों, चुनाव सामग्री और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

सोशल मीडिया पर आचार संहिता तोड़ने पर होगी कार्रवाई

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली किसी भी पोस्ट या वीडियो को गंभीरता से लिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति ऐसी पोस्ट या वीडियो अपलोड करता है, जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या अभी तय नहीं हुई है। इस संबंध में चर्चा चल रही है और कुछ दिनों में इन केंद्रों को भी चिन्हित कर लिया जाएगा।

बूथ के अंदर मीडिया कवरेज की अनुमति नहीं

टीना डाबी ने मीडियाकर्मियों से चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान केंद्रों पर कवरेज करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया को बूथ के अंदर जाकर कवरेज करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, मतदान केंद्र परिसर में फोटो लेने और वीडियो बनाने की अनुमति रहेगी। उन्होंने युवा मतदाताओं से भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने और चुनाव प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान में युवाओं की भागीदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में अहम है।

9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले के नगर निकायों में दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को मतदान होगा। इसके लिए जिले के 10 नगर निकायों में कुल 405 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इससे पहले जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की। इसमें आदर्श आचार संहिता की पालना, शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी नियमों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने और आचार संहिता का पूरी तरह पालन करने की अपील की।

Related Posts

राहुल गांधी बोले- देश में लोग अकेले लड़ रहे:संसद से सड़क तक उनके साथ खड़ा हूं; सत्याग्रह पहल शुरू की, लोगों से जुड़ने की अपील

Spread the love

Spread the loveराहुल गांधी ने शनिवार को X पर वीडियो शेयर कर लोगों से सत्याग्रह पहल में जुड़ने की अपील की। राहुल गांधी ने देशभर में अन्याय और अपने हक…

Read more

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा:सचिन और गहलोत एक-दूसरे से अब आंख तक नहीं मिलाते

Spread the love

Spread the loveटोंक, 2 घंटे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा हैं। कांग्रेस…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता