निवाई में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक:आचार संहिता की होगी पालना, शराब माफियाओं पर सख्ती के आदेश; रात्रि गश्त भी बढ़ेगी

Spread the love

निवाई में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर पंचायत समिति सभागार में अहम बैठक हुई, जिसमें ब्लॉक स्तर के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने, संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी जुटाने और वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पुलिस को कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और अवैध शराब पर सख्ती बरतने को भी कहा गया।

अधिकारियों को कार्यस्थल पर मौजूद रहने के निर्देश

एसडीएम गंभीर सिंह ने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और प्रकोष्ठ प्रभारियों से कहा कि वे चुनाव को लेकर सतर्क रहें और अपने दफ्तर में मौजूद रहें। किसी भी जरूरी सूचना या आपातकालीन स्थिति में तुरंत उच्चाधिकारी को बताने के लिए भी कहा गया।

मतदान केंद्रों की होगी जांच

बैठक में मतदान केंद्रों के वेरिफिकेशन, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों की जानकारी जुटाने और वहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि मतदाताओं के लिए जागरूक और भयमुक्त माहौल बनाया जाए, ताकि पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित मतदान हो सके।

पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखने, रात्रि गश्त बढ़ाने और नशीले पदार्थ व अवैध शराब बेचने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर तहसीलदार सृष्टि जैन, विकास अधिकारी नंदकिशोर शर्मा, अधिशाषी अधिकारी नवरत्न शर्मा, डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा, बीईईओ मंजू मीणा, चुनाव प्रभारी अमित शर्मा, रेंजर धारीलाल बैरवा, बीएसओ आरएस मीणा, एसटीओ जयनारायण बैरवा, लक्ष्मण सिंह, रामकेश मीणा, धनराज टाटावत, सीडीपीओ संगीता दीपक और चित्रांश माथुर सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Posts

राहुल गांधी बोले- देश में लोग अकेले लड़ रहे:संसद से सड़क तक उनके साथ खड़ा हूं; सत्याग्रह पहल शुरू की, लोगों से जुड़ने की अपील

Spread the love

Spread the loveराहुल गांधी ने शनिवार को X पर वीडियो शेयर कर लोगों से सत्याग्रह पहल में जुड़ने की अपील की। राहुल गांधी ने देशभर में अन्याय और अपने हक…

Read more

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा:सचिन और गहलोत एक-दूसरे से अब आंख तक नहीं मिलाते

Spread the love

Spread the loveटोंक, 2 घंटे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा- कांग्रेस में झगड़े की जड़ डोटासरा हैं। कांग्रेस…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता