निवाई, 2 घंटे पहले

निवाई NH-52 पर गुंसी के पास मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे टिपर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में आशा देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति गिरिराज प्रसाद सैन (60) गंभीर घायल हो गए। उन्हें निवाई उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुंसी चौकी प्रभारी हरिमन मीणा ने बताया- गिरिराज प्रसाद सैन पत्नी आशा देवी को स्कूटी (RJ 60 YS 6707) पर बैठाकर गुंसी से निवाई की ओर आ रहे थे। इसी दौरान टिपर (RJ 14 GU 0551) से स्कूटी की टक्कर हो गई।
शव को मॉर्च्युरी में रखवाया
पुलिस ने मृतका के शव को निवाई उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। स्कूटी गुंसी पुलिस चौकी और टिपर निवाई सदर थाना परिसर में खड़ा है। टिपर चालक अशोक (32) को भी चोटें आई हैं।
पत्नी को गांव छोड़ने आ रहे थे
गिरिराज प्रसाद सैन जयपुर में हेयर सैलून पर काम करते हैं। वे पत्नी आशा देवी को जयपुर से उनके गांव बड़ा गांव छोड़ने के लिए आ रहे थे। आशा देवी के परिवार में एक बेटा (25) और दो बेटियां (17 और 14) हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





