टोंक में अवैध यूरिया से भरी पिकअप जब्त:ड्राइवर समेत 2 के खिलाफ एफआईआर, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

गाड़ी को जब्त कर मेहंदवास थाने में खड़ा किया गया है।

टोंक जिले में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाए जा रहे 80 कट्टे नीम कोटेड यूरिया से भरी पिकअप को जब्त किया है। टीम ने दो लोगों को पकड़कर मेहंदवास थाने को सौंपा है।

कृषि विभाग की उर्वरक निरीक्षक टीम ने भी जरूरी कार्रवाई करते हुए यूरिया को सुरक्षित रखने के लिए जीएसएस मेहंदवास को सौंपा है, जबकि पिकअप गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पिकअप में भरा था 80 कट्टे नीम कोटेड यूरिया डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि बीती देर रात डीएसटी टीम ने मेहंदवास टोल टैक्स के पास एक पिकअप वाहन को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। इसके बाद वाहन को मेहंदवास थाने में खड़ा करवाया गया। मामले की सूचना संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, टोंक को दी गई।

सूचना मिलने पर सुबह उर्वरक निरीक्षकों की टीम को मेहंदवास थाने भेजा गया और अवैध उर्वरक के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उर्वरक निरीक्षकों की टीम ने पिकअप की जांच की तो उसमें 80 कट्टे नीम कोटेड यूरिया भरा मिला। टीम ने यूरिया को जब्त कर सुरक्षित रखने के लिए मेहंदवास जीएसएस को सुपुर्द कर दिया। वहीं, पिकअप वाहन को मेहंदवास थाने में जमा करवाया गया।

मामले में पिकअप ड्राइवर दाखिया निवासी नंदसिंह नरुका और मोनू बैरागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

कार्रवाई के दौरान कृषि अधिकारी डॉ. मुकेश गैना, कृषि अधिकारी किरण कुमारी मीणा, सहायक कृषि अधिकारी मेहंदवास बुद्धि प्रकाश बैरवा, कृषि पर्यवेक्षक मेहंदवास महेंद्र चौधरी और जीएसएस व्यवस्थापक रामसहाय माली मौजूद रहे।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित