जयपुर में झगड़े में सिर फोड़कर युवक की हत्या:सरिए से हमला किया, ठेकेदार से रुपए मांगने गया था; 2 गिरफ्तार

Spread the love

जयपुर में रविवार रात सिर फोड़कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक अपने दोस्त के साथ शराब पार्टी कर ठेकेदार से रुपए मांगने गया था। लेन-देन के विवाद में सरिए से हमला कर हत्या कर दी गई। मुहाना थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

SHO (मुहाना) मुकेश खरड़िया ने बताया- सीकर के नीमकाथाना निवासी सचिन वर्मा (25) की हत्या हुई है। सचिन महाराष्ट्र में टाइल्स लगाने का काम करता था। वह रिंग रोड मुहाना में रहने वाले अपने दोस्त ऐपी के पास रविवार को आया था। देर शाम सचिन ने ऐपी के साथ मिलकर घर पर शराब पार्टी की।

बातचीत के दौरान ऐपी ने सचिन को बताया- ठेकेदार बुधराम (25) टाइल्स लगाई का पेमेंट नहीं दे रहा है। सचिन व ऐपी दोनों शराब पार्टी कर रात करीब 11 बजे घर के पास रहने वाले ठेकेदार बुधराम के पास पहुंचे।

सरिए से मारने पर हुआ निढाल

रुपयों के लेन-देन के विवाद के चलते झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान सचिन ने ठेकेदार बुधराम के साथ मारपीट कर दी। झगड़ा होते देखकर मौके पर मौजूद बुधराम के दोनों भतीजों ने हमला कर दिया। भतीजे किशन (20) ने सरिए से सचिन के सिर पर वार कर दिया। सिर फूटने पर निढाल होकर लहूलुहान हालत में सचिन जमीन पर गिर पड़ा। ये देखकर उसका साथी ऐपी मौके से भाग निकला।

महाराष्ट्र लौटना था वापस

सचिन कुमार महाराष्ट्र में टाइल लगाने का काम करता था। वह एक महीने से अपने गांव सीकर आया हआ था। रविवार सुबह वापस महाराष्ट्र जाने के लिए रवाना हुआ था। जयपुर से महाराष्ट्र जाने के लिए ट्रेन में बैठना था। ट्रेन निकल जाने के कारण वह महाराष्ट्र नहीं जा सका। वह जयपुर में ही अपने दोस्त हैप्पी के पास आकर रुक गया। झगड़ा होने पर बुधराम ने अपने भतीजे कृष्ण और एक नाबालिग के साथ मिलकर लाठी-सरियों से मारपीट कर हत्या कर दी।

झगड़े की सूचना पर मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर हालत में सचिन को महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने चेकअप के बाद सचिन को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार बुधराम और कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। मामले में हेड कॉन्स्टेबल कानसिंह की अहम भूमिका रही।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित