बनेठा, टोंक। 11 घंटे पहले

ककोड़ चौकी क्षेत्र के रूपवास मोड़ पर शनिवार शाम करीब 7:30 बजे एक बोलेरो और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक कालू सैनी घायल हो गए। बोलेरो में सवार दिलखुश, राम सैनी समेत अन्य लोग भी चोटिल हो गए।

बताया गया है कि ट्रैक्टर चालक कालू सैनी टोंक से फसल बेचकर रूपवास लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही ASI भंवरलाल और बनेठा थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए टोंक अस्पताल भेजा।
पुलिस ने हादसे में शामिल दोनों वाहनों को ककोड़ चौकी पर खड़ा करवाया है। बनेठा थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।





