बनेठा, टोंक। 3 घंटे पहले

बनेठा निवासी विक्रम गौतम ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से मुलाकात की। उन्होंने बनेठा में राजकीय कॉलेज खोलने और सवाई माधोपुर-डिकोलिया-बनेठा होते हुए टोंक तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग रखी।

गौतम ने बताया कि क्षेत्र में नियमित बस सेवा नहीं होने से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होती है। बस सेवा शुरू होने से बनेठा और आसपास के गांवों के लोगों को टोंक और सवाई माधोपुर जाने में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। बनेठा में सरकारी कॉलेज खुलने से छात्रों को स्थानीय स्तर पर ही पढ़ाई की सुविधा मिल पाएगी।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र की अन्य समस्याओं और विकास कार्यों पर भी बात हुई। गौतम ने उपमुख्यमंत्री से दोनों मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया।





