टोंक, 5 घंटे पहले

जेल परिसर में गुरुवार शाम अचानक करीब 5 फीट लंबा कोबरा दिखाई देने से बंदियों और जेल स्टाफ में भय फैल गया। सांप को परिसर में घूमते देख कर्मचारियों ने तत्काल वन्य जीव विशेषज्ञ गालिब खान को सूचना दी। सूचना मिलते ही गालिब खान मौके पर पहुंचे और सावधानी से कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।

इसके बाद सांप को दूधिया बालाजी के पास कच्चा बांध क्षेत्र के वन क्षेत्र में ले जाकर सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया। कोबरा के रेस्क्यू होने के बाद जेल स्टाफ और बंदियों ने राहत की सांस ली।




