
न्यूज | टोंक विजयवर्गीय महिला मंडल, टोंक की ओर से भादवा चौथ का सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। अध्यक्ष सुमन विजयवर्गीय ने बताया कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम में 21 महिलाओं ने सामूहिक रूप से चौथ का उद्यापन किया। जिसकी शुरुआत शाम 7 बजे विभिन्न मनोरंजक व सांस्कृतिक गतिविधियों से हुई, फिर भजन, खेलकूद और डांस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंजू गांधी की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजनों की प्रस्तुति दी और नृत्य किया। फिर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की और इसके बाद भोजन कराया गया। इस दौरान मंजू गांधी, प्रेमलता, संतोष, मिथलेश, गोविंदा, राजेश, मंजू, पप्पी, अनीता, गीता विजय, पूनम, विजयलक्ष्मी, नाथीदेवी, सावित्री, सुशीला, उर्मिला सहित समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महासभा अशोक कुमार गांधी ने कहा कि समाज में ऐसे सामूहिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए, क्योंकि यह भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी आगे बढ़ाने के सहायक होने के साथ ही समाज के लोगों को एक-दूसरे से मिलने-जुलने का अवसर मिलता है।




