जायसवाल की श्रीलंकाई बॉलर से झड़प, सिर से धक्का मारा:कलाई पर चोट के बाद पंत रिटायर्ड हर्ट; गिल के 3 हजार टेस्ट रन

Spread the love

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 5 विकेट पर 300 रन बनाए। कोलंबो में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच बहस हुई। जायसवाल के आउट होने के बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपना सिर फर्नांडो के सिर से टकरा दिया।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कलाई पर चोट लगने के बाद 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। उनकी जगह रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए। इससे पहले शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3 हजार रन पूरे किए।

पहले दिन बने मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स…

1. जायसवाल और असिथा फर्नांडो में बहस

पहले दिन असिथा फर्नांडो और यशस्वी जायसवाल के बीच हुई बहस चर्चा में रही। 17वें ओवर में जायसवाल ने तीन चौके लगाए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद फर्नांडो ने उनसे कुछ कहा। पवेलियन लौट रहे जायसवाल पलटकर फर्नांडो के पास आए।

दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसी दौरान जायसवाल ने अपना हेलमेट फर्नांडो के सिर से टकरा दिया। मामला बढ़ता देख श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डि-सिल्वा ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया।

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो आपस में टकरा गए।

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो आपस में टकरा गए।

जायसवाल पर क्या कार्रवाई हो सकती है?

  • क्रिकेट में अपराध तय करने के लिए चार लेवल होते हैं।
  • मैच रेफरी तय करेंगे कि जायसवाल की घटना किस लेवल के ऑफेंस के तहत आती है।
  • संभावना है कि जायसवाल को लेवल-1 से लेवल-3 तक के अपराध का दोषी माना जा सकता है।

2. पंत हाथ पर गेंद लगने के बाद रिटायर्ड हर्ट

58वें ओवर में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की बाउंसर ऋषभ पंत की कलाई पर लगी। इसके बाद पंत दर्द में दिखाई दिए। फिजियो मैदान पर आए और उनकी कलाई पर बर्फ लगाई, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ। इसके बाद पंत को 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा।

पंत 3 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए।

पंत 3 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए।

3. दिन के आखिरी ओवर में बोल्ड हुए जडेजा

रवींद्र जडेजा दिन के खेल के आखिरी ओवर में क्लीन बोल्ड हो गए। 85वें ओवर में असिथा फर्नांडो की पहली गेंद को जडेजा ने छोड़ दिया। उन्हें लगा कि गेंद सीधी निकल जाएगी, लेकिन गेंद अंदर की ओर आई और उनके ऑफ-स्टंप से जा टकराई। जडेजा ने 43 रन बनाए। इसके बाद डेब्यू कर रहे सारांश जैन ने पांच गेंदें खेलीं।

रवींद्र जडेजा ने 43 रन बनाए।

रवींद्र जडेजा ने 43 रन बनाए।

यहां से रिकॉर्ड्स…

1. IPL खेले बिना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले तीसरे भारतीय बने सारांश

सारांश जैन IPL खेले बिना भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले मुरली विजय ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और मोहम्मद शमी ने 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

2. गिल ने कपिल देव को पीछे छोड़ा

शुभमन गिल ने 26 साल 349 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में अपने 3 हजार रन पूरे किए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। कपिल देव ने 26 साल 356 दिन की उम्र में 3 हजार टेस्ट रन पूरे किए थे।

सबसे कम उम्र में 3 हजार टेस्ट रन पूरे करने वाले भारतीयों में सचिन तेंदुलकर पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 23 साल 228 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

3. पडिक्कल और गिल के बीच 120 रन की शतकीय साझेदारी

देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल ने तीसरे विकेट के लिए 120 रन की शतकीय साझेदारी की। 2019 के बाद से भारत के लिए नंबर-3 और नंबर-4 के बल्लेबाजों के बीच यह सिर्फ तीसरी शतकीय साझेदारी है।

इससे पहले 2024 में विराट कोहली और सरफराज खान, जबकि 2022 में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी की थी।

4. पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाया

पडिक्कल विदेशी दौरे पर लगातार दो टेस्ट शतक जड़ने वाले सिर्फ दूसरे नंबर-3 भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले पुजारा ने 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगातार दो शतक लगाए थे।

Related Posts

रोहित की 63वीं वनडे फिफ्टी, बतौर ओपनर 10 हजार रन:ऋतुराज के साथ शतकीय साझेदारी; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत-120/2, कोहली और गिल आउट

Spread the love

Spread the loveभारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 ओवर में 2 विकेट पर 120 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड क्रीज पर हैं। दोनों के…

Read more

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता एशियाड क्रिकेट का गोल्ड:फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक और तिलक की हाफ सेंचुरी

Spread the love

Spread the loveजीत सेलिब्रेट करते टीम इंडिया के खिलाड़ी। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव