जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में आग से मची भगदड़:परिजन मरीजों को लेकर बाहर भागे; अस्पताल परिसर में खुले में गुजारनी पड़ी रात

Spread the love

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर स्थित निम्स हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात 11 बजे आग लग गई। आग से अफरा-तफरी मच गई। परिजन वार्डों से मरीजों को बाहर खुले में ले गए। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामला चंदवाजी इलाके का है।

पुलिस ने बताया- निम्स हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद ऑपरेशन थिएटर की छत की फॉल सीलिंग में आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग से ओटी और एमआईसीयू एरिया में धुआं भर गया।

आग का पता चलने पर हॉस्पिटल में मौजूद मरीज और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस और हॉस्पिटल प्रंबधन ने मरीजों को वार्ड से बाहर निकाला। कुछ मरीजों को परिजन खुद ही बाहर ले गए।

आग लगने पर हॉस्पिटल प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी इधर-उधर भागते रहे। आग बुझाने के उचित उपाय नहीं होने से समय पर राहत नहीं मिल सकी। गंभीर मरीजों को हॉस्पिटल से बाहर ही खुले में रात बितानी पड़ी।

अब देखिए आग से जुड़ी फोटोज…

आग लगने पर परिजन मरीजों को हॉस्पिटल परिसर में सड़क पर ले आए।

आग लगने पर परिजन मरीजों को हॉस्पिटल परिसर में सड़क पर ले आए।

पुलिस और हॉस्पिटल स्टाफ ने मरीज और उनके परिजनों को वार्डों से बाहर निकाला।

पुलिस और हॉस्पिटल स्टाफ ने मरीज और उनके परिजनों को वार्डों से बाहर निकाला।

आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

आग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

Related Posts

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

Spread the love

Spread the loveनायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव